रोशनी की दुनिया में क्रांति : Crompton Immensa WiFi LED बल्ब - Crompton Greaves Consumer Electricals Limited

रोशनी की दुनिया में क्रांति : Crompton Immensa WiFi LED बल्ब

  • 6 May

  • 2 mins Read

Immensa Smart Bulb - Crompton Immensa Smart Bulb - Crompton

रोशनी का जिक् होते ही सबसे पहले जो वस्तु हमारे दिमाग में आती है वह है, बिजली का बल्ब। अपने घरों को अलग-अलग रोशनी से सजाकर घर को सुन्दर दिखाने के लिए भी कृत्रिम रोशनी की आवश्यकता पड़ती है। अच्छी व उचित मात्रा में रोशनी से हमारे मन-मस्तिष्क में सकारात्मक विचार उत्पन्न  होते हैं और इससे ऊर्जा के स्तर और  दिमाग की कार्यक्षमता  बढ़ती है।  विभिन्न प्रयोगों  से ये  साबित  हुआ है कि उचित रोशनी अच्छी  नींद  में सहायक  है और हमारे मानसिक अवसाद को घटाती है

 

यदि अपने घर को कम बिजली खपत, पर्यावरण के अनुकूल, और अधिक रोशनी से जगमगाना है तो लेड बल्ब (एलइडी) से बेहतर कुछ भी नहीं है। एलइडी को लाइट अमीटिंग डायोड कहते हैं क्योंकि  इसमें डायोड  का उपयोग किया जाता है जो अधिक रोशनी उत्पन्न करते हैं।  एलइडी बल्ब 3 , 5 , 7 , 9 ,12 वाट में मिलते हैं।  लेड बल्ब के वाट से ही इनकी कीमत निर्धारित होती है। एलइडी बल्ब की कीमत  50  रुपये से ले कर 1000 रुपये तक हो सकती है। लेड  बल्ब साधारण  बल्ब से बेहतर होते हैं क्योंकि ये तुलनात्मक रूप से कम बिजली खर्च करके अधिक रोशनी उपलब्ध कराते  हैं।

CROMPTON Immensa WiFi LED बल्ब

 

रोशनी की दुनिया में एक नयी क्रांति का नाम है  Immensa WiFi LED बल्ब। हम जो भी सुविधाएँ हमारे बल्ब में चाहते थे वे सब इस  स्मार्ट बल्ब में उपलब्ध हैं। इसके 16 मिलियन रंग हर किसी की जरुरत को पूरा करने में सक्षम हैं।  रोशनी को आवाज़ के द्वारा  नियंत्रित करना , अलग-अलग मनस्थिति के अनुसार रंग बदलना , एक साथ अनेक बल्बों को  मोबाईल ऍप से संचालित करने की सुविधा, रोशनी की उष्णता को नियंत्रित करना आदि अनेक सुविधाएँ हैं जिनसे स्मार्ट बल्ब सुसज्जित है। इस स्मार्ट बल्ब की विशेषताएं इस प्रकार है:

नियंत्रण की सुगमता

एक ऐसी परिस्थिति की कल्पना करते हैं जब हम बिस्तर पर लेटें हुए हों  और हमें नींद आ रही हो लेकिन रोशनी कमरे में जगमगा रही है।  उस वक्त हम चाहते हैं कि कोई आ कर रोशनी कम या बंद कर दे। Immensa स्मार्ट बल्ब हमें यह सुविधा प्रदान करता है।  हम बिस्तर पर यथस्थिति रह कर रोशनी कम कर सकते हैं, उसका मनचाहा रंग बदल सकते हैं।  साथ ही इन सुविधाओं को ON और OFF विकल्प के साथ पूर्वनिर्धारित भी कर सकते है। इसमें iSwitch का विकल्प भी उपलब्ध है जो सफ़ेद रंग के विभिन्न शेड्स ( warm white to cold white )  उपलब्ध कराता है।

रंगो के अनगिनत विकल्प

Immensa स्मार्ट बल्ब हमें 16  मिलियन रंगों के विकल्प प्रदान करता  है जिन्हे हम एक साथ कई बल्बों में उपयोग में ला सकते हैं। हम इन रंगों में से अपना मनचाहा रंग चुन कर सुविधानुसार उसे बदल सकते हैं। ये स्मार्ट बल्ब व्यक्ति विशेष की मनःस्थिति व व्यक्तित्व के अनुसार रंग चुनने की सुविधा देता हैं।  जिससे व्यक्ति शांति व सुकून का अनुभव कर पाता है। ये रोशनी हमें अनगिनत उष्ण व शीतल रंगों के विस्तृत विकल्पों में मिलती है।

रोशनी की दुनिया में क्रांति : Crompton Immensa WiFi LED बल्ब, Crompton Greaves Consumer Electricals Limited

आकर्षक रोशनी

Immensa बल्ब को उपयोग में ला कर हम घर की रोशनी को मनचाहा और आकर्षक रूप दे सकते हैं।  यह स्मार्ट बल्ब हमें यह सुविधा देता है कि अनेक बल्ब एक साथ अलग-अलग रंगों पर स्थिर किये जा सकते हैं।  जिससे रंगों को  बेहतर तरीके से समायोजित कर सकें और हमें बेहतरीन व आकर्षक रोशनी का अहसास मिल सके। अलग-अलग कमरों में सुविधा व आवश्कतानुसार रोशनी का चयन किया जा सकता है जैसे – मेहमान कक्ष में सजावटी और तेज रोशनी , शयन कक्ष में शांत और हल्की रोशनी।

My Crompton App का जादू

इस जादुई ऍप की सहायता से हम इस बल्ब को सिर्फ एक आदेश या छूने भर से ही नियंत्रित कर सकते हैं। इसे WiFi से जोड़ कर दूर रह कर भी इसे आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। किसी स्थान पर उपस्थित न होते हुए भी हम वहां की रोशनी को कम/ज्यादा कर सकते  हैं या  इसके रंगों कि स्थिति में बदलाव कर सकते हैं। इस ऍप पर उपलब्ध White tab की सहायता से सफ़ेद रंग के अनगिनत विकल्प  चुने जा सकते हैं। इस ऍप से प्राप्त होने वाली सुविधाएँ रोशनी की दुनिया में क्रांति है।

रोशनी की दुनिया में क्रांति : Crompton Immensa WiFi LED बल्ब, Crompton Greaves Consumer Electricals Limited

अमेज़न अलेक्सा द्वारा नियंत्रित

Immensa स्मार्ट बल्ब को अलेक्सा डिवाइस या गूगल असिस्टेंट से जोड़ कर अपनी आवाज़ द्व्रारा  भी रोशनी को नियंत्रित कर सकते हैं। हमारे एक आदेश पर ये डिवाइस रोशनी में मनचाहा परिवर्तन कर सकते हैं।

Immensa स्मार्ट बल्ब से मिलने वाली सुविधाओं की तरफ देखा  जाये तो साधारण बल्ब बीते ज़माने की बात लगती है। साधारण बल्ब को संचालित करने के लिए मानवीय उपस्थिति जरुरी है लेकिन Immensa स्मार्ट बल्ब दूर से संचालित किया जा सकता है। जहाँ साधारण बल्ब बिजली की अधिक खपत करके भी रोशनी के रंगों का कोई विकल्प नहीं देता जबकि Immensa  में  मनचाहे रंगों का पूरा संसार है। साधारण बल्ब की तुलना में  Immensa कहीं अधिक समय तक हमें अपनी सेवाएं देता है।

इस तरह Crompton Immensa LED बल्ब की अत्याधुनिक रोशनी की तकनीक हमारे घर को अधिक आकर्षक, सुविधाजनक और सुन्दर बनाने में सहायक है। इसके द्वारा उपलब्ध अनेक रंग हमें रोशनी की अनगिनत संभावनाओं को जानने में मदद करते हैं। अपने घर में इसका इस्तेमाल  करके हम अपने घर को SMART बनाने की तरफ एक बड़ा कदम उठा लेंगे।