सौर ऊर्जा कृषि पंप के 7 फायदे


खेती की प्रक्रिया बेहद कठिन और जटिल होता है लेकिन कृषि यंत्रों की मदद और तकनीक ने इसे थोड़ा सरल बना दिया है। सिंचाई खेती के लिए लाइफलाइन की तरह होती है। इसके बिना खेती की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे में सिंचाई के पंप किसी वरदान से कम नहीं हैं। किसानों के लिए अधिक आर्थिक लागत परेशानी का कारण बनती है लिहाजा सस्ते उपकरण के साथ-साथ ऊर्जा के किफायती स्रोत का इस्तेमाल जरूरी हो जाता है। पारम्परिक कृषि पंप बिजली या महंगे ईंधन पर चलते हैं जिससे सिंचाई का काम तो हो जाता है लेकिन लागत अधिक आने से किसान परेशान होते हैं।
सौर ऊर्जा के उपयोग वाले कृषि पंप से किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं मिली हैं। लिहाजा सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर इसके इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही हैं। सौर ऊर्जा कृषि पंप के 7 फायदे क्या हैं, यहां जान लेते हैं:
1. बाहरी ऊर्जा की खपत नहीं
सौर ऊर्जा कृषि पंप का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसे लगाने के बाद आपको ऊर्जा के किसी महंगे स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। आपको बस सूर्य की रोशनी और सोलर पैनल की जरूरत होती है जिसके माध्यम से सुदूर इलाकों में भी अपने फसल को पानी पहुंचा सकते हैं। आजकल तकनीक के द्वारा आप रिमोट एरिया में रहते हुए भी इसके पानी के बहाव को ऑपरेट कर सकते हैं। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से किसान सिंचाई को लेकर अपनी ऊर्जा खपत के मामले में आत्मनिर्भर हो रहे हैं!
2. परिचालन लागत का कम होना
सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि पंप मुफ्त उपलब्ध सूर्य के प्रकाश का इस्तेमाल करता है। लिहाजा इसका परिचालन बेहद ही कम या नगण्य होता है। यह बिजली और डीजल जैसे महंगे ऊर्जा पर निर्भरता को भी काफी हद तक मिटा देता है। इसे चलाने के लिए बार-बार आर्थिक भार उठाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। सोलर पैनल सूर्य के प्रकाश से चार्ज होते रहता है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से उसे चलाकर पानी का उपयोग कर सकते हैं।
3. आसान और विश्वसनीय
सौर ऊर्जा कृषि पंप को ऑपरेट करना आसान होता है क्योंकि इसमें बहुत ही कम उपकरण लगे होते हैं। इसके अलावा पारम्परिक पंप की तरह बिजली कटौती, कम वोल्टेज, आदि जैसी समस्या नहीं होती है। दूरदराज के इलाकों में जहां बिजली की आपूर्ति नहीं होती है, वहां भी सौर ऊर्जा कृषि पंप बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। लिहाजा विशेष परिस्थिति में भी सोलर पंप किसानों की मदद के लिए फायदेमेंद हो सकता है ।
4. पर्यावरण के अनुकूल
अन्य पम्पों की तरह सौर ऊर्जा कृषि पंप ध्वनि और वायु प्रदूषण के कारण नहीं बनते हैं। यह पर्यावरण के अनुकूल हैं क्योंकि यह किसी भी ऐसे ईंधन पर नहीं चलते हैं जो प्रदूषण की वजह बनते हैं। इसके माध्यम से कोई भी हानिकारक पदार्थ मुक्त नहीं होता है जिससे कि पर्यावरण के लिए समस्या पैदा हो सके। पारम्परिक ईंधन जहां पर्यावरण के लिए घातक होते हैं, वहीं सौर ऊर्जा एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर उभरा है।
5. आर्थिक रूप से लाभकारी
सोलर कृषि पंप के इस्तेमाल में कुछ खास खर्च नहीं है और रखरखाव भी नहीं है। ऐसे में किसान अपने उपयोग के बाद बचे हुए सौर ऊर्जा को ग्रिड में बेच सकते हैं। एक तो यह लागत के हिसाब से किफायती है, वहीं यह कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। कुल मिलाकर सौर ऊर्जा कृषि पंप बहुत ही लाभकारी है।
6. पर्याप्त उत्पादकता
सौर ऊर्जा कृषि पंप जरूरत के समय हमेशा आपके लिए उपलब्ध रहता है। जब अधिक गर्मी पड़ती है तो पानी की ज्यादा जरूरत होती है, ऐसे समय सोलर पैनल भी अधिक चार्ज होता है और आप पानी की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। वहीं बरसात और ठंढ में सोलर एनर्जी कम बनता है तो आप पानी को स्टोर कर रख सकते हैं। आप स्टोरेज टैंक का आकार अगर बड़ा रखते हैं तो कभी मायूस होने की जरूरत नहीं होगी।
7. स्थापना और स्थानांतरण आसान
सौर ऊर्जा कृषि पंप को स्थापित करना आसान होता है। किसी विशेषज्ञ से बात कर आप खुद ही इसे स्थापित कर पाएंगे। किसी भी बाहरी लोगों की कोई मदद की जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही अगर आप इसे मौसम या अपनी जरूरतों को देखते हुए स्थानांतरित करना चाहते हैं तो भी बहुत ही आसानी से ऐसा कर पाएंगे। अगर पंप को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने की जरूरत पड़ती है तो सौर ऊर्जा कृषि पंप इसके लिए सही होता है।
इस प्रकार हमने देखा कि सौर ऊर्जा कृषि पंप कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। खासकर खेती के लिए इसके उपयोग से किसान पूरी तरह निश्चिन्त हो सकते हैं। सूखे इलाका हो या पानी पंप करना हो, सोलर पैनल के इस्तेमाल से कम पानी वाले कुंओं से भी कृषि का काम किया जा सकता है। सिंचाई लागत कम होने से कृषि धीरे-धीरे छोटे-मंझोले किसानों के लिए भी अधिक मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है। बिना किसी अतिरिक्त लागत और बोझ के सिंचाई का काम करना हो तो सौर ऊर्जा पंप एक बेहतरीन विकल्प है। क्रॉम्पटन के साथ आपको सबसे अच्छे कृषि के साथ-साथ आवासीय पंप भी मिलते हैं। पंप पर निर्णय लेने से पहले, सुविधाओं और विश्वसनीयता के संबंध में उचित शोध करें।